बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत तीन कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन स्थित प्रेक्षागृह में सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने सेवानिवृत कर्मचारियों को तथा दीपशिखा वर्मा ने उनकी पत्नियों को अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, सोन शिखर पुस्तक एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया तथा अपने आशीर्वचन के दौरान उनकी सेवाओं की तारीफ करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सुद्धू प्रसाद, विजय कुमार, महेंद्र मिश्रा ने अपने अनुभवों को उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया। संचालन व धन्यवाद मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान रंजन कुमार, जीसी चौकसे, एम रमेश, कामेश्वर प्रसाद, श्रीराम, राम कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर केसी त्रिपाठी, वीके अत्रि, बी राम, आलोक सिंह, विजय शंकर उपाध्याय, रामजी द्विवेदी, अनित कुमार, अमर बहादुर सिंह व राम बचन यादव आदि मौजूद थे।