फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी, शहनाज व संघमित्र बनीं सावन क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दुधीचुआ के सूर्य किरण भवन में बृहस्पतिवार की रात सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एनसीएल की सभी परियोजना की महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रावणी फुहार नृत्य संगीत से गुलजार रहा। कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दुधीचुआ, खड़िया व ब्लाक-बी क्षेत्र की महिला समितियों की पदाधिकारियों को भव्य सावन महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें मणिपुरी नृत्य, कजरी, घूमर, कथक नृत्य मुख्य आकर्षण के केंद्र बने रहे। कार्यक्रम में सेव वाटर के रूप में ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण की गई। मुख्य अतिथि ने नृत्य विधाओं एवं विभिन्न प्रस्तुतियों की प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। दुधीचुआ की राखी अग्रवाल, खड़िया की शहनाज गौरी एवं ब्लाक-बी की संघमित्र नागदेवी को सावन क्वीन चुना गया। संगिनी महिला समिति दुधीचुआ की अध्यक्ष किरन कुमार, संजीवनी महिला समिति की अध्यक्ष पिंकी प्रसाद, कल्याणी महिला समिति ब्लाक-बी की अध्यक्ष प्रभावती चंद्रा, प्रतिमा पांडे, विमला प्रसाद व नीलू ठाकुर एवं महिला समितियों की सदस्याएं कंचन बाला सिंह, माया सिन्हा, सविता अग्रवाल, तरन्नुम खान आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


ऊषा बनीं तीज क्वीन
शक्तिनगर। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में स्थित वनिता भवन में गुरुवार को तीज पर्व मनाया गया। वनिता महिला मंडल की अध्यक्ष कारबी सेन समेत अन्य सदस्यों ने प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर अध्यक्ष कारबी सेन ने कहा कि सभी भारतीय पर्वों का अपना अलग महत्व है। तीज भगवान शिव एवं माता पार्वती के मिलन का पर्व है, जिसे सुहागिन महिलाएं बड़े उत्साह तथा भक्तिभाव के साथ मानती आ रही है। सिने जगत की अभिनेत्रियों की तरह साड़ी पहन कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गायन-नृत्य की एकल एवं समूह प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीज क्वीन की प्रतियोगिता में ऊषा चौरसिया तीज क्वीन के खिताब से नवाजी गईं। जबकि प्रथम विजेता स्वाति गुप्ता एवं द्वितीय विजेता दिव्या सचान रहीं। लेडी ऑफ द ईवनिंग पद्म शास्त्री कामना दत्ता, मिसेज होम मेकर निकिता सिंह रहीं। इस मौके पर अर्चना गुप्ता, अंजू मिश्रा, मुक्ता सक्सेना, रेखा तिवारी, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष स्वरूपा मुखर्जी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें