सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को केरल बाढ़ पीड़ित के राहत के लिए सहयोग मांगा गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व ने निकले कार्यकर्ताओं को लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। इस मौके पर नगर प्रभारी बृजेश शास्त्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश के पंचायत प्रकोष्ठ के सहसंयोजक गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह व सुरेश शुक्ला, आशुतोष चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पटेल, जिला संयोजक मनीष अग्रहरि, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत, दिशांत द्विवेदी, मनीष मिश्रा, संजय जायसवाल, धर्मवीर त्यागी, गौरव शुक्ला, बलराम सोनी, अनुराग श्रीवास्तव आदि रहे ।