फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त जीवन शैली में स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। पुलिस लाइन परिसर में चल रहा दो सप्ताह का योग शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। योग से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। यह आयोजन योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोढ़ी ने किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित, एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी, सीओ लाइन ज्ञान प्रकाश राय, निरीक्षक गोपनीय हरिशंकर सिंह, सूबेदार बिहारी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कांति सिंह की देखरेख में योग शिविर चला। योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन शैली में स्वास्थ्य का ठीक तरह से ख्याल ना रखने के कारण कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसमें तनाव, थकान, चिड़चिड़ाहट कई तरह की शारीरिक बीमारियां होती हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं। ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाये रखने के लिये व्यायाम की जरूरत होती है, लेकिन कठिन और थका देने वाली दो-ढाई घंटे लंबी कसरत करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए योग करना हमारे शरीर के लिए किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। इस दौरान योग सहायक अरुण कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें