चोपन। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बालू लदा ट्रक पलट गया। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा महलपूर बालू साइट से बालू लाद कर ट्रक राबर्ट्सगंज जा रहा था। दुर्घटना में मिर्जापुर जिले के बरकछा गांव निवासी चालक बलीराम (35) घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने चालक को नजदीकी सीएचसी ले जाकर उपचार कराया।