फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 छात्रों का हुआ दस्तारबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दारूल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय बघाड़ू में गुरुवार की रात सालाना जलसा दस्तारबंदी का कार्यक्रम हजरत नसिरे मिल्लत की शदारत में हुआ। महाविद्यालय के 29 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिसमें आलिम, हाफिज व केरात की डिग्री अतिथियों व विद्वानों के हाथों दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मदरसे की तालीम पर जोर दिया और मुल्क में अमन व शांति की दुआ की। मुफ्ती हनीक बरेलवी ने बीबी फातमा के मुताबिक जिंदगी को जीने की ताकीद महिलाओं से की। उमर नूरानी, मौलाना मुजाहिद हुसैन इलाहाबादी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व तीन तलाक जैसे मुद्दों पर जानकारी दी। इस मौके पर तबस्सुम अजीजी मुबारपुर, याकूब उस्मानी सिंगरौली व शम्स तबरेज ने नात शरीफ पेश की। इस मौके पर विधायक हरिराम चेरो, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, प्रदीप कुमार, हसनैन अली, सदर नुरूलहक, मुफ्ती महमूद, सादिक हुसैन, नजीरूल कादरी, सईद अनवर, कारी उस्मान, हाफीज तौहीद आदि उपस्थित थे। संचालन जारीद रजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें