फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, घंटों रेल यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। मेराल से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट जा रही मालगाड़ी का इंजन सोमवार की सुबह धनौरा गांव के पास फेल हो गया। इससे मालगाड़ी करीब डेढ़ घंटे वहीं खड़ी रही। चोपन-चुनार-बरवाडीह पैंसेंजर भी इसकी वजह से लेट हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी को रेणुकूट भेजा गया, तब चुनार-बरवाडही ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात और आठ बजे के बीच में एक मालगाड़ी मेराल से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट जा रही थी। दुद्धी रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले धनौरा गांव के मेन लाइन पर मालगाड़ी का आगे का इंजन अचानक फेल हो गया। इससे करीब डेढ़ घंटे मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी रही। इससे चोपन-बरवाडीह गोमो डाउन पैसेंजर और बरवाडीह से चोपन-चुनार अप पैसेंजर ट्रेन दोनों ट्रेनें घंटों बाधित रहीं। उन्हें पहले के ही स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। मालगाड़ी के गार्ड और ड्राइवर ने आगे के इंजन फेल होने की सूचना दुद्धी स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडे को दी। स्टेशन अधीक्षक ने मेराल कंट्रोल रूम को सूचना देकर इंजन मंगवाया। उसके बाद उसी इंजन के सहारे मालगाड़ी को रेणुकूट भेजा गया। तब जाकर लाइन क्लीयर हुआ। उसके बाद दोनों पैसेंजरो को दुद्धी स्टेशन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें