फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 और लोगों को रिपोर्ट पाजिटिव, संख्या 71पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सोमवार को 21 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से अकेले 17 संक्रमित लोग गुरमा स्थित जिला जेल परिसर से संबंधित हैं। जिसमें आठ जेल कर्मी और नौ बंदी शामिल हैं। इनके अलावा चार लोग राबर्ट्सगंज के बरवन, लोहरा व न्यू मार्केट रामलीला मैदान के पास
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी हैं। इनमें खनन निरीक्षक के वाहन का चालक भी शामिल है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। जिले में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा आठ लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद सोमवार को एक ही दिन 21 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 70 हो गई है। इनमें से 34 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि अन्य 37 लोगों का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक सोमवार को 250 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 21 पाजिटिव और 230 निगेटिव मिले। इस बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सकों की 43 टीमों ने 245 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेेेजे। इनमें से जिला अस्पताल मेें पहुंचे 100 लोगों के अलावा घोरावल नगर पंचायत के 40, कुवारी पीएचसी से 10 और हरपुरा दुद्धी से 70 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 6260 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं। इनमें से 5617 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 5547 निगेटिव और 70 पाजिटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 34 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 36 अन्य का इलाज चल रहा है। उधर, एक साथ इतनी अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनकि अमले में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें