राबर्ट्सगंज शिवाजी मिनि स्टेडियम परिसर में पौध रोपण करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिव?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा द्वारा पौधरोपड़ किया गया। इस दौरान पौधों के लगाने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्ष पंकज कानोडिया ने कहा कि जिस तरह से पेड़ों का काटा जा रहा है, उससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना बढ़ती जा रही है। महिला मंच अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का संरक्षण करते है। प्रदूषण से बचने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में मंत्री सचिन अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, तरुण केडिया, अमित गोयल, निक्की कनोडिया, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे ।।नगर में स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा बृहद फलदार पौधो का रोपण किया गया। धर्मवीर तिवारी जी ने कहा कि साल के जैसे ही अप्रैल, मई, जून का महिना आता है भयंकर गर्मी सताने लगती है और फिर हम सभी को याद आता है पौध लगाओ, धरती बचाओ, ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है प्रतिवर्ष गर्मी में लगातार वृद्धेि और धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है जिसका मुख्य कारण लगातार पेड़ो की अंधाधुंध कटाई होना है, हम सभी जानते है पेड़ ह मारे जीवन के लिए ऑक्सीजन पैदा करते है और बरसात और भोजन के लिए उत्तरदायी होते है ऐसे में पेड़ हमारे जीवन साथी है लेकिन मनुष्य अपनी आकांक्षाओ की पूर्ति हेतु पेड़ो को अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है और बड़े बड़े जंगलो को काटकर बड़े बड़े नये शहर बसाते जा रहा है जिस कारण से खुद से मनुष्य धरती से जीवन के अस्तित्व मिटाने में भूमिका निभा रहा है। पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बचाने हेतु पेड़ो की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब हर व्यक्ति की है तो अक्सर हम सुनते तो जरुर है की पौधा लगाओ जीवन बचाओ। इस मौके पर अखिलेश कश्यप श्याम उमर राहुल शर्मा सत्यम सोनी दिशान द्विवेदी राहुल सोनी मयंक अनूप भाई योगेश सिंह कृष्ण कुमार इत्यादि लोग थे चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगैल, चोपन नगर व सलखन मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वचोपन मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व मे सोमवार को 200 पौधे लगाए गए। इस मौके पर गोविंद यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना सिंह, सुनील सिंह,डा. सत्येंद्र आर्य, राजेश अग्रहरि, धर्मेन्द्र जायसवाल, महामंत्री पप्पू केशरी, विकास चौबे, कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन आदि उपस्थित रहे।