फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर के बाकी बचे कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 32 आवासों के लिए तीन करोड़ 63 लाख रुपये मुहैया कराने के बावजूद मात्र दो आवास हैंडओवर किये गये हैं। शेष 30 आवासों के फिनिसिंग का कार्य बाकी रहना, ठेकेदार के लापरवाही का सबूत है। ठेकेदार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए प्राप्त बजट का सदुपयोग कर सभी आवासों को पूरा कराकर हैंडओवर कराया जाय। डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को चेताया कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि निर्माण से संबंधित ठेकेदार लापरवाही कर रहा है, जिसकी वजह से फिनिंसिंग का काम पूरा नहीं हो पाया। ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभागीय मैनपावर लगाकर बाकी बचे कार्यों को जल्द ही पूरा कराया जायेगा। समीक्षा बैठक में डीएम, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील यादव, एक्सईएन हीरामणि वर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें