सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में शनिवार को सांसद छोटेलाल खरवार और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने दो करोड़ 15 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद ने मोदी सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के बारे में बखान किया।
सांसद छोटे लाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य कराया जा रहा है। जरूरतमंदों को आवास दिया जा रहा है। गरीब परिवारों को साल भर में पांच लाख तक मुफ्त में इलाज करने की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा लोक सभा संयोजक गोविंद यादव और प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में शहर से लेकर गांव तक जरूरत केे अनुसार सड़क, बिजली, हैंडपंप समेत अन्य विकास कार्य कराया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री अजीत चौब, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि भाजपा के बढ़ रहे जनाधार से विपक्षी पार्टियां बौखला गई है। सांसद निधि योजना के अंतर्गत 70 लाख की लागत से बने छह सीसी रोड, इंटरलाकिंग के कार्य, सोनी समाज के सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, एनसीएल परियोजना के अंतर्गत सीएसआर के मद से 65 लाख रुपये का सामुदायिक भवन एवं शौचालय और ककरी परियोजना के सीएसआर से 80 लाख से बने सीसी रोड का लोकार्पण किया। नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हिंदुआरी राजेश मिश्र, राजेश सोनी, राधेश्याम सोनी, प्रशांत श्रीवास्तव, अयोध्या गुप्ता, विनीत तिवारी, अवर अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) रामनिवास पांडेय, एनसीएल ककरी से अभय सिंह, एनसीएल बीना से डीके सिंह मौजूद रहे।