अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा शनिवार को सुरक्षा साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय सुरक्षा बल अनपरा के कमांडेंट एमके राय ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान से उत्तम कोई भी मानव सेवा नहीं है, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों को जीवन दान मिलता है। रक्तदान शिविर में जिला संयुक्त चिकित्सालय राबर्ट्सगंज के डॉक्टर मानिक चंद्र व उनकी टीम के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर आरक्षित निरीक्षक जीपी गोस्वामी, निरीक्षक सुखविंदर सिंह, परदीप कादयान मौजूद थे।