फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में दीपू पाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वृहस्पतिवार को चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मद्धुपुर में संपन्न हो गई। इसमें सौ मीटर से लेकर तीन हजार मीटर तक की दौड़ की प्रतियोगिता हुई। तीन हजार मीटर में दीपू पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेलों के विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव व युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने किया। यहां प्रतियोगिता में बालक वर्ग सौ मीटर की दौड़ में विश्वजीत यादव प्रथम, रितेश कुमार मौर्य द्धितीय व रजनीश कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव प्रथम, आलोक यादव द्वितीय व अजय यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में धनंजय यादव प्रथम, कपिल देव द्वितीय व अजय यादव तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में धनंजय यादव प्रथम मनोज यादव द्वितीय व दीपू पाल तृतीय, तीन हजार मीटर दौड़ में दीपू पाल प्रथम, राजू यादव द्वितीय व शशिकांत यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग के सौ मीटर दौड़ में कुमारी सुनीता प्रथम, विनीता पाल द्वितीय व बबिता तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में सुनीता प्रथम, बबिता द्वितीय व कामिनी तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में कामिनी प्रथम, सीमा पाल द्वितीय व ममता तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ में कामिनी प्रथम, सीमा पाल द्वितीय व बबिता तृतीय रहीं। 3000 मीटर की दौड़ में सीमा पाल प्रथम, पूजा पाल द्वितीय व सुनीता तृतीय रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में परही ने भवानीपुर को हराया। बालिका वर्ग में लोहरा ने तियरा मानपुर को हराया। वालीबाल बालक वर्ग में मधुपुर ने मानपुर तियरा को हराया। बालिका वर्ग में तियरा मानपुर ने मधुपुर को हराया। अन्य कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के प्रधानाचार्य रामाशीष कुशवाहा, एडीओ कॉपरेटिव मनीष कुमार व युवक मंगल दल के ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक राकेश सिंह, दशरथ सिंह, बीएल यादव, संजय सिंह, अरविंद कुमार, पुनवासी चौहान, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का आभार जताया। यहां नागेंद्र मोदनवाल, इति तिवारी, चांदनी मौर्य, अर्चना सिंह चौहान, सोनी उपाध्याय, प्रियंका मौर्या, काजल तिवारी, साधना विश्वकर्मा, विशाखा, काजल, मिथिलेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें