फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चतरा ब्लॉक प्रमुख से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझिरा पर मंगलवार को कुछ दबंगों द्वारा चतरा ब्लॉक प्रमुख मनीचंद्र कुमार समेत दो लोगों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। ब्लॉक प्रमुख ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ब्लॉक प्रमुुख के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पथरहा गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख मनीचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह सुबह करीब आठ बजे प्राथमिक विद्यालय मझिरा पर छठ पर्व के लिए साफ-सफाई करवा रहे थे। उसी वक्त उनके गांव के दो व्यक्ति वहां पहुंच कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मेरा गला दबाने लगे। यह देख साथ में मौजूद मेरे चाचा का बेटा रामप्रवेश छुड़ाने गया तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां चले गए। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ब्लॉक प्रमुख ने घटना की लिखित सूचना बीडीओ को भी दे दी है। उधर मामले की जानकारी होने पर सीओ ने गांव में जाकर ग्रामीणों से विवाद के बारे में पूछताछ की। कई ग्रामीणों का बयान दर्ज भी किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का कुछ लोगों के बीच बिजली के खंभे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें