फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनिवास और संध्या ने लगाई तेज दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लाक के पायका सेंटर कम्हरिया में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नगवां हरिशंकर देव पांडेय ने कार्यक्रम का उदघाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेमरिया, डोरिया, रईया, तेलाड़ी, आमडीह, पडऱी, देवरीमय देवरा, कम्हरिया, निपनिया सहित दजज्नों गांव के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम रामनिवास सेमरिया, बालिका वर्ग में संध्या आमडीह, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बालक वर्ग विवेकानंद निपनिया, बालिका वर्ग में संगीता देवरी, 1500 मीटर दौड़ में प्रथम बालिका वर्ग सरिता तेनुआ रही। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह, क्षत्रपति शाहू जी महाराज इंटर कालेज कम्हरिया के रविंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, आलोक सिंह, अमरनाथ सिंह, कैलाश यादव, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें