फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख रहा माहौल, सपाइयों ने किया सांकेतिक चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज और चोपन में माहौल काफी तल्ख रहा। लोगों में इसको लेकर आक्रोश रहा। लोग विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने और पूरे मामले के खुलासे की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी पाकर जिला अस्पताल में पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के अग़ुवाई में सपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल गेट के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चक्काजाम से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दोनों तरह जाम लग गया। सुबह करीब 11 बजे चक्काजाम शुरू हुआ और शव के बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं ने खुद जाम समाप्त कर दिया। फिर वे चेयरमैन के आवास चोपन चले गए। उधर अस्पताल परिसर में लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। उधर चोपन में भी माहौल काफी तल्ख रहा। वहां भी लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। बृहस्पतिवार को हर गली, मोहल्ले में हत्या को लेकर चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें