फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटवारे को लेकर पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में बुधवार को बंटवारे को लेकर पट्टीदारों मेें लाठी-डंडे चले। इसमें दो महिलाएं घायल हो गई। जिला अस्पताल मेें घायलों का उपचार हुआ। उक्त मामले में पुलिस ने मां-बेटे समेत चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बंटवारे को लेकर पट्टीदारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद घायल महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अस्पताल में जाकर खुद का उपचार कराया। घटना की सूचना मिलने पर हल्का दारोगा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया मारपीट में प्रथम पक्ष से घायल आशा की तहरीर पर शकुंतला देवी और उसके बेटे अभिषेक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की घायल शकुंतला के प्रार्थना पत्र पर अशोक व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मारपीट में दो व्यक्ति गिरफ्तार
घोरावल। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के भैंसवार गांव में मारपीट करने के आरोप में दो व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। भैंसवार निवासी गिरधारी प्रसाद पुत्र स्व. घमड़ी और जितेंद्र पुत्र हंसराज के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों बुधवार को देर रात आपस में गाली गलौज व मारपीट कर बैठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें