फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मांग कम होने से घटाना पड़ा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । कई दिनों से रुक रूक कर हो रही बारिश के चलते बिजली की मांग कम हो गई है। जिससे उत्पादन निगम को 944 मेगावाट तक बिजली उत्पादन घटाना पड़ा है। 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना से करीब 400 मेगावाट थर्मल बैकिंग की जा रही थी, लेकिन गुरुवार की सुबह मांग बढ़ने से उत्पादन बढ़कर 2500 मेगावाट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

चार परियोजनाओं अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज से विद्युत उत्पादन में उतार चढ़ाव जारी है। बरसात के कारण बिजली की मांग कम हो चुकी हुई है। इससे निगम को इन परियोजनाओं से थर्मल बैकिंग (उत्पादन घटाना) करानी पड़ रही है। बुधवार की शाम इन परियोजनाओं से करीब 1515 मेगावाट तक उत्पादन घटाना पड़ा था। जिससे 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना से उत्पादन लुढ़क कर 2104, ओबरा का 542 मेगावाट से उत्पादन घटकर 348 व पारीछा से 527 मेगावाट से उत्पादन घटकर 324 तक पहुंच गया था जबकि हरदुआगंज परियोजना से 278 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। विद्युत की मांग कम होने से उत्पादन घटाने से निगम के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया था लेकिन गुरुवार की सुबह मांग बढ़ने पर जब उत्पादन में इजाफा हुआ तो सभी ने राहत की सांस ली। बुधवार की तुलना पर गुरुवार की सुबह थर्मल बैकिंग से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को परियोजनाओं से 944 मेगावाट थर्मल बैकिंग की जा रही थी। अनपरा तापीय परियोजना से 2526, ओबरा से 567, पारीछा से 539व हरदुआगंज से 279 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह के मुताबिक अनपरा परियोजना की सभी इकाईयों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। जिसकी वजह से यहां 2526 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें