फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं का टीकाकरण समुचित तरीके से न कराने से क्षुब्ध महिलाएं मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमगांव पहुंच गईं। यहां विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुअरिया, जुड़ौली गांवों की बैगा जनजाति की महिलाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमगांव पहुंच कर चिकित्साधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। उनका आरोप है कि महुअरिया, जुड़ौली गांव में स्वास्थ्य सेवायें समुचित तरीके से नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कई महिलाओं का गर्भावस्था काल सात महीने तक का हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें कोई टीका नहीं लगाया गया। प्रसव पूर्व जांच भी नहीं की जा रही है और न ही मातृ शिशु रक्षा कार्ड बनवाया गया है। यही नहीं बच्चों में भी टीकाकरण नहीं कराया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि टीका करण केंद्र महुअरिया गांव से करीब दो किमी दूर है। इसलिए गर्भवती महिलाएं वहां तक समय पर पहुंच ही नहीं पातीं और आशा कार्यकर्ती भी केंद्र पर ले जाकर टीका नहीं लगवा पातीं। इसलिए गांव की तमाम महिलाएं टीकाकरण की सुविधा से वंचित हैं। प्रदर्शन में रामलखन, सुशीला, नागेश्वर, राजेश समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें