फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत से एक ही परमिट पर पार हुए कई ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा से एक ही परमिट पर गिट्टी-बालू लदे वाहनों को पार कराने का खुलासा हो ही गया। गुरुवार को खान अधिकारी और एआरटीओ ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस को पट्टाधारक, 12 ट्रक मालिक और खनन बैरियर पर कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित टोल टैक्स पर खान अधिकारी ने 23 अप्रैल की सुबह आठ बजे से 28 अप्रैल की सुबह आठ बजे तक सीसी टीवी कैमरे की जांच की। जांच करने में पता चला है कि एक ही रजिस्ट्रेशन पर कई बार 12 ट्रकों ने बालू-गिट्टी का परिवहन किया है। इन ट्रकों के नंबर यूपी 64पी 9191, यूपी 64 एच 9025, यूपी 65 सीटी 4661, यूपी 64 टी 8902, यूपी 64 एटी 2982, यूपी 64 एटी 1919, यूपी 64 टी 8472, यूपी 65 सीटी 4661, यूपी 64 एटी 0886, यूपी 64 एच 0435, यूपी 63 ई 8367, यूपी 64 एटी 0886 ट्रकों से कई बार गिट्टी, बालू का परिवहन किया गया है। डीएम ने एआरटीओ और खान अधिकारी को कूटरचित नंबर से भारी मात्रा मेें खनिज गिट्टी, मोरंग की चोरी और परिवहन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि ओबरा निवासी पट्टाधारक केशर शिकोह, योगेंद्र, मध्य प्रदेश के सिद्धी जिले के रामपुर निवासी गुलफान खां, 12 ट्रक मालिक और इस दौरान खनिज चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दी गई है। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक ही रजिस्ट्रेशन पर कई बार गिट्टी-बालू परिवहन किया गया है। जिस खदान की परमिट है उनके, संबंधित ट्रक मालिकों और जिस समय ट्रक पास हुए हैं उस समय तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें