फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रासिम में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 47 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। प्रकाश हार्ने- प्रमुख (संरक्षा केमिकल डिविजन) ने प्रसेनजीत लाहा प्रमुख मानव संसाधन, रवि उप्पल प्रमुख (तकनीकि), हेमंत कुमार पांडा प्रमुख (लेखा एवं वित्त), अजय गुप्ता प्रमुख (पावर प्लांट) को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ईकाई प्रमुख आरके सितानी ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन तो हम सभी करते हैं, परंतु उसे सेफ्टी कल्चर में लाना अभी बाकी है। अगर सेफ्टी हम सभी के कल्चर में आ जाए तो हम जरुर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अंत में सुरक्षा सप्ताह में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं क्वीज कम्पटीशन, सेफ्टी पोस्टर, सेफ्टी स्लोगन, रेस्क्यु कम्पटीशन आदि के सर्वश्रेष्ठ जोन के विजेताओं एवं उप विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन संरक्षा प्रमुख विनोद कुमार सिंह, कार्यक्रम का समापन असीम ने किया। इस दौरान डॉ. वीके मिश्रा, राज सिंह, अभिजीत छजलानी, राकेश सिंह, विवेक वर्मा, ग्रामीण विकास विकास अधिकारी अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें