ब्लॉक क्षेत्र की चैरी ग्राम पंचायत में घटिया सड़क से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क कुछ दिनों में ही उखड़ जाएगी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान गुणवत्ता में सुधार की मांग की। चैरी बाजार से जब्बार के घर तक और सरदारीडांड़ से चैन सिंह के घर तक संबंधितों द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य में काफी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इसमें सुधार न हुआ तो वह इसके खिलाफ व्यापक पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन कर रहे हीरालाल, रामअवध, सीताराम, देवशाह, मोदी, वीरेंद्र, रोहित, रामवृक्ष, रविन्द्र आदि ने सड़क के गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।