फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने वित मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बैंकों मेें अरबों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर सपाजनों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नोटबंदी से जनमानस परेशान है। बैंकों में अरबों का घोटाला किया जा रहा है। बावजूद इसके केेंद्र सरकार मौन धारण की हुई है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। बैेकों में हुए घोटाले का पर्दाफाश होना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार सरकारी धन का बंदरबाट करने वालों को खुली छूट दे रखी है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार में बैंकों में हुए घोटाला सबसे बड़ा है। बैंकों के घोटाले का असर सीेधे आम जनमानस पर पड़ रहा है। मुन्ना कुशवाहा और चंदन केशरी ने कहा कि नोटबंदी से किसान, व्यापारी, मजदूर, नौजवान और आम जनता ऊबर नहीं सकी है। वहीं बैंकों में घोटाला करने की लूट मची हुई है। वक्ताओं ने कहा कि बैंकों में हुए घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। प्रदर्शन में रमेश यादव, संजय कन्नैाजिया, जितेंद्र यादव, सुरेश अग्रहरि, योगेश पांडेय, संतोष, इरशाद, राम सरावन, रामकृत यादव, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें