फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी की सब्जी और चावल खाकर शुरू किया व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नहाय-खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय डाला छठ व्रत शुरू हो गया है। व्रती महिलाएं पहले दिन लौकी की सब्जी और चावल खाकर व्रत शुरू की। सोन नदी समेत अन्य घाटों पर वेदी बन गई है। पूजा स्थलों पर साफ-सफाई की गई है। अधिकारियों ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चले कि दूसरे दिन खीर खाकर व्रती महिलाएं खरना व्रत रहेंगी। तीसरे दिन निर्जल एवं निराहार रहके डूबते सूर्य को छठ घाट पर अघ्र्य देंगी। चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को छठ घाट पर अर्घ्य देंगी। उसके बाद व्रत का पारण होगा। छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शहर से लेकर गांव तक छठ मईया की गीत सुनाई दे रही है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सदर एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने राबर्ट्सगंज के राम सरोवर, अकड़हवा पोखरा, नगर से सटे बढ़ौली पोखरा, मेहड़ी नहर पर बने घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने नपा के ईओ दिनेश कुमार को तालाबों में बांस गड़वाकर रस्सी बंधवाने का निर्देश दिया। सीओ ने कोतवाल राजीव मिश्रा को बच्चों को पानी से दूर रखने के साथ ही आवश्कतानुसार महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देया दिया। विण्ढमगंज: सोनभद्र सूर्य मंदिर पर छठ महापर्व करने के लिए कई प्रांत के श्रद्धालु विण्ढमगंज में जुटने लगे हैं। छठ पूजा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सतत वाहिनी नदी व कुकुर डूबा नदी के संगम स्थल पर स्थित विण्ढमगंज का सूर्य मंदिर में प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि सूर्य भगवान के मंदिर में पूजन-अर्चन करने से सभी मिन्नतें पूरी हो जाती है। मंगलवार को छठ पूजन करने के लिए विण्ढमगंज पहुंची झारखंड के बिलासपुर से ममता देवी ने कहा कि शादी के 10 साल तक उन्हें कोई भी पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई। लेकिन यहां पर छठ पूजा करने के बाद उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई है आज इसलिए ही यहां छठ करने आई है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामदेव, मध्यप्रदेश सीधी की रंभा देवी और बिहार के महाराजगंज निवासी सुरेंद्र जायसवाल कहते है कि सूर्य मंदिर में छठ का पूजन-अर्चन करने से सभी समस्याओं से निजात मिल जाती है। चोपन: छठ पूजा को लेकर व्रतियों में उत्साह है। क्षेत्र में छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों के साफ -सफाई की गई है। लेकिन चोपन नगर पंचायत की ओर से घाटों की साफ-सफाई में लापरवाही बरते जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें