फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरिंग के आधार पर परीक्षा केंद्रों का होगा निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। शिक्षा विभाग सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल आदि व्यवस्थाओं से लैस स्कूलों की नंबरिंग करेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर तक प्रधानाचार्यों को डीआईओएस कार्यालय को रिपोर्ट देनी है। सर्वप्रथम अच्छे अंक प्राप्त करने वाले स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018 जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए केंद्रों के निर्धारण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिष ने दउन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है जहां पर चहारदिवारी आदि व्यवस्थाएं होंगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से समस्त कक्षों में सीसी टीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, कंप्यूटर सिस्टम, आपरेटर, जनरेटर आदि की व्यवस्था की फोटोग्राफ्स करवाकर 25 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने हेतुु स्कूलों को उक्त सुविधाओं पर निर्धारित अंक प्रदान कर उन्हें वरीयता दी जा सकें। कहा कि शासन के मंशानुसार जिले में नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें