फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत 20 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता नहीं नडक आ रहा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान एसडीएम समेत 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4396 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 35 मरीज इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4116 हो गई है। मंगलवार को 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 214 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। मंगलवार को 1795 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा मंगलवार को 1698 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 20 पाजिटिव और 1678 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 192420 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 190848 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4396 पॉजिटिव और 186452 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 66 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 43 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें