रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनते ईओ मुकेश कुमार। स्रोत वि
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को समाधान संभव दिवस पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें साफ-सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल के 20 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान यहां 2 मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 4, रेणुकूट में 1, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 1 शिकायत प्राप्त हुई। इस प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल एवं मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का निस्तारण कराया गया। ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी निकायों में तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है।