फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ाई एमपी से छतीसगढ़ जा रही अवैध शराब की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सिरसोती बैरियर के पास एमपी के बैढ़न से पिकअप पर लादकर छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर ले जाई जा रही 37 पेटी अवैध शराब की खेप पकड़ लिया। चालक द्वारा इसका कोई कागजात न दिखाए जाने के कारण शराब जब्त करने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया। इस अवैध शराब की तस्करी कौन-कौन लोग संलिप्त हैं और यह कब से हो रही है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बीजपुर पुलिस को अलसुबह सूचना मिली कि एमपी से पिकप पर लादकर अवैध शराब लाई जा रही है। इस पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी की अगुवाई वाली टीम ने सिरसोती बैरियर के पास घेराबंदी कर बताए गए वाहन का इंतजार शुरू कर दिया। कुछ देर में ही सामने से पिकप आती दिखाई दी। उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर पकड़ लिया। जांच की तो उसमें रखा 294520 रूपये मूल्य की 37 पेटी शराब रखी मिली। चालक शराब का कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। बताया कि उसने यह शराब एमपी के सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से लोड की थी और छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर ले जा रहा था। पूछताछ के बाद चालक पवन पनिका निवासी घोपे, थाना चंदौरा, सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं शराब जब्त करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें