फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में दौड़े सैकड़ों विद्यार्थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय फादर माइकल डिसूजा की पुण्यतिथि पर सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें विद्यालय के जूनियर और सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। जूनियर ग्रुप में मनस्वी सैनी, पियूष पनिका और सीनियर ग्रुप में शोएब अख्तर और श्रेया सागर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट ने बताया कि स्वर्गीय फादर माइकल डिसूजा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े ही रचनात्मक प्रयास किये थे। इसलिए उनकी स्मृति में आयोजित यह मैराथन दौड़ हमें सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर देती है। इस अवसर पर प्रबंधक फादर लैंसी डिकुन्हा, सिस्टर प्रिया, सिस्टर रजनी, सृष्टिधर महतो, जेफरी एलिस, विमलेश शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, प्रशांत मणि त्रिपाठी, कीर्ति, मनीषा, श्वेता, शांति आदि मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें