फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के टेढ़ा गांव में चेरो बस्ती से कनहर नदी तक छठ घाट पर जाने वाले मार्ग पर करीब दो किमी गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क निर्माण का कार्य यहां पूर्ण नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि रास्ते में गिट्टी डालकर छोड़े जाने से छठ के व्रतियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

छठ व्रत करने वाली महिलाएं नंगे पांव छठ घाट तक जाती हैं। कई महिलाएं घुटने के बल लेटते हुए छठ मइया की उपासना करते हुए अपनी वेदी तक पहुंचती हैं। ऐसे में छठ पूजा करने वाली महिलाओं के साथ-साथ गांव के लोग काफी परेशान हैं कि छठ व्रत करने वाली महिलाएं आखिर गिट्टी पड़े सड़क से कैसे छठ घाट तक जाएंगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम किशोर यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से बनाई जा रही सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ने की जानकारी अधिकारियों को दी गई। तहसील समाधान दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन अब तक शनिवार तक निर्माणाधीन सड़क पर सिर्फ नुकीली नुकीली गिट्टी ही पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से सड़क का कार्य जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें