रेणुकूट। हिंडाल्को मानव संसाधन विकास विभाग के सौजन्य से संस्थान के मान्यता प्राप्त श्रमिक संघों के पदाधिकारियों के लिए ट्रेड यूनियंस बिजनेस पार्टनर्स हैं विषयक कार्यशाला शुक्रवार को हुई। इसमें उप महाप्रबंधक सीएसआर अभिजीत ने संस्थान की ओर से आसपास के ग्रामीण और रेणुकूट नगरीय क्षेत्र लोगों के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
हिंडाल्को ट्रेनिंग सेंटर में हुए कार्यशाला का शुभारंभ हिंडाल्को क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में ग्रामीण विकास प्रमुख जो जानकारी देंगे, उसका प्रचार-प्रसार करें। सीएसआर के कार्यों में बिजनेस पार्टनर्स की भांति योगदान दें। इस कार्यशाला के जरिए कंपनी के ग्रामीण विकास विभाग से हो रहे सामुदायिक विकास के कार्यों को समझें तथा दूसरों से भी साझा करें। ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कंपनी के कॉरपोरेट सोशल जिम्मेदारी के तहत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों व रेणुकूट नगरीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना का विकास तथा सामाजिक दायित्व की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कंप्यूटर स्लाइड के जरिए भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान अजीत तिवारी, अनूप चंद्रा, अमरपाल सिंह, राजेश इंदोलिया, अभिषेक सिंह, उदय चटर्जी व श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन एसके ब्रह्मचारी ने किया।