फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 24 घंटे बिजली देने का वादा झूठा निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के करारी ग्राम पंचायत में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों ने किया। इसमें जिले की उपेक्षा पर ग्रामीणों ने असंतोष जाहिर किया। जिले को 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को रोजगार और ग्रामीण इलाकों में सड़क, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नीतीश कुमार चतुर्वेदी व करारी के बीडीसी नीरज तिवारी ने कहा कि जिले का आम जनमानस जनप्रतिनिधियों से खुुद को ठगा महसूस कर रहा है। जन प्रतिनिधि चुनाव के बाद जनता को भूल जाते हैं। गिरजा यादव, भुवनेश्वर तिवारी ने कहा कि गिट्टी बालू सस्ता करने का वादा करके चुनाव जीते जनप्रतिनिधि दोबचारा इस गांव में नहीं आए। जब कोई जनप्रतिनिधि बना, उसने इस गांव की ओर रुख नहीं किया।ज आजादी से लेकर अब तक इस गांव का मुख्य मार्ग कच्ची सड़क से होकर गुजरता है। अभिषेक तिवारी, अंशुमान देव पांडेय, वेद प्रकाश, बृजेश तिवारी ने कहा कि जिले को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था लेकिन चुनाव के बारे सारे वादे भुला दिये गए। युवाओं को रोजगार दिलाने की कोई पहल नहीं हो रही। गिट्टी बालू सस्ता करने की बात झूठी साबित हो रही है। इस मौके पर विनय चतुर्वेदी, राजेश भारती, जनार्दन तिवारी, हौसला चौरसिया, श्यामाचरण तिवारी, शिवानंद, गुड्डू, सागर, राजू यादव, विवेक भारती, जटाशंकर तिवारी, रामनारायण तिवारी, पंकज केसरी, पुनीत तिवारी, राम प्रसाद मौर्या, गुड्डू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें