फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न तेज, हरे सब्जियों के भाव आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। इन दिनों तेज लग्न में बढ़ती मांग को देखते हुए हरी सब्जियों का भाव आसमान पर है। बाजार में लौकी 30 से 40 रूपये प्रति किलो, बैगन 30 से 40 रुपये, भिंडी 50 , नेनुआ 50 रुपये किग्रा बिक रहा है। इसी तरह से कटहल 30 से 40 ,परवल 50 से 60 रूपये प्रति किग्रा, बोड़ा 50-60 रूपये प्रति किग्रा बाजार में बिक रहा है। सब्जी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। आम आदमी सब्जी नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं जिनकी घर में शादी ब्याह पड़ा है, वो मजबूरन इसकी खरीदारी कर रहे हैं। सब्जी के विक्रेता हरी सब्जियों का मनमाना मूल्य वसूल रहे हैं और इस पर लगाम कसने वाला कोई नहीं है। आम जनता हरी सब्जियों को नहीं खरीद पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें