फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज चुने गए पुलिस पर्सन ऑफ मंथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनवरी माह में सराहनीय कार्य करने के लिए सभी थानों के एक-एक उपनिरीक्षक एवं एक कांस्टेबल को पुलिस पर्सन ऑफ मंथ के रूप में चुना जाना था। लेकिन कई थानों पर सिर्फ कांस्टेबल ही चुने गए। चयनित पुलिस कर्मियों का संबंधितों थानों पर फोटो चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली में कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह और कांस्टेबल प्रेमलाल गुप्ता को पुलिस पर्सन ऑफ मंथ का प्रमाणपत्र दिया। जनवरी माह में चौकी इंचार्ज ने फरार चल रहे ढाई हजार के इनाम चंदन को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी की बाइक के साथ महेंद्र को पकड़ा था। अंग्रेजी शराब की दुकान में डुप्लीकेट शराब तैयार किए जाने का भंडाफोड़ करने में भी भूमिका निभाई। उधर शक्तिनगर थाने में थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने दारोगा प्रदीप सिंह, कां. राजेंद्र को पुलिस पर्सन ऑफ मंथ का प्रमाण पत्र दिया। बीजपुर में थाना प्रभारी एसपी सिंह ने एसआई लक्ष्मण सिंह को और पन्नूगंज थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने कां. प्रशांत सिंह को पुलिस पर्सन ऑफ मंथ का प्रमाण पत्र दिया। थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों का चयन कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट सीओ, एएसपी और एसपी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें