फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरोग्य मेले में 187 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी/केकराही/सलखन। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 187 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित 33 लोगों का उपचार किया गया। इस दौरान मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। खलियारी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेले में 135 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी और शुगर से संबंधित थे। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि 10 गर्भवती महिलाओं की जांच कर वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी टेस्ट किया गया। उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवाएं दी गईं, साथ ही तीन महिलाओं का प्रसव भी कराया गया। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार की अनुपस्थिति में सोनाली ने 27 मरीजों की जांच की, जिनमें खून, पेशाब, मलेरिया, टाइफाइड और शुगर टेस्ट शामिल थे। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव और फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने दवा का वितरण किया। केकराही पीएचसी में 19 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुखाम और अन्य रोगों से पीड़ित मरीज शामिल थे। प्रभारी डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं और बचाव संबंधी सलाह भी दी गई। वहीं सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के न आने से फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें