फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राखड़ लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ा बैरियर के समीप रविवार की देर रात हादसा हुआ। शक्तिनगर की ओर से राखड़ लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। बताया गया कि ट्रक का टायर अधिक गर्म हो जाने के कारण उसमें आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरी गाड़ी तक फैल गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक चालक अजय यादव, निवासी मिर्जापुर ने धुआं उठते देखकर वाहन को रोक दिया और किसी तरह नीचे उतरकर दूर हट गया। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी हिंडाल्को के फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के बाद यातायात को सामान्य किया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि वाहन के टायर में अत्यधिक गर्मी ही आग लगने का प्रमुख कारण प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें