फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए 1817 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद/दुद्धी। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी में रविवार को सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई। कुल 2018 विद्यार्थियों के सापेक्ष 1817 परीक्षा में शामिल हुए। पांच मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी, घोरावल, गुरमुरा, उरमौरा में प्रवेश के लिए कुल 1817 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। कुल 406 छात्रों का चयन होना है। दुद्धी ब्लॉक के आश्रम पद्धति विद्यालय में 337 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 270 छात्रों ने प्रतिभाग किया। यहां 117 छात्रों का चयन होना है। घोरावल में 453 छात्रों में 413 छात्र परीक्षा दी। यहां 104 छात्रों का चयन होना है। गुरमुरा में 820 में 742 छात्रों ने परीक्षा दिया। कुल 101 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं उरमौरा में 416 के सापेक्ष 392 छात्रों ने परीक्षा दी। यहां 84 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान इस दौरान खंड शिक्षा विभाग दुद्धी से रामरक्षा सिंह, परीक्षा प्रभारी धनन्जय, पंकज पांडेय, कंचन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुनीता, विकास, मलय मिश्र, प्रकाश सिंह, संतलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें