फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1092 बूथ पर आज सवा तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सघन पल्स पोलियो महाअभियान 10 मार्च से शुरू होगा। इसको लेकर शनिवार को सीएमओ कार्यालय से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैैली को रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और फिर सीएमओ कार्यालय परिसर में लौटकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। यहां डीएम ने आईसीडीएस विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर शत प्रतिशत प्रतिरक्षित करें। सभी संबंधित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों की सूची बूथ पर रखी जाएगी। एसीएमओ (प्रतिरक्षण) डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 318159 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1092 बूथ तथा 40 ट्रांजिट टीम एवं सात मोबाइल टीम बनाई गई है। रविवार को बूथ दिवस के दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने का कार्य किया जायेगा। लक्ष्य है कि गत चरणों की अपेक्षा अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो बूथ पर ही खुराक पिला दी जाय। इस कार्य में बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग का पूरा सहयोग मांगा गया है। जो बच्चे शनिवार को पोलियो की खुराक पीने से छूट जायेंगे, उन्हें अगले पांच दिनो तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। अंत में रैली में भाग लेने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया और सफल अभियान के लिए कामना करते हुए सभा समाप्त की गयी। रैली एवं सभा की व्यवस्था में मो. नसीम, संजय कुमार सिह, आनंद मिश्रा का योगदान रहा। रैली में केके यादव, सुरजू राम, पीके सिंह, शिखा श्रीवास्तव, स्वर्णलता, मनोज, विनय यादव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें