फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को किया सम्मानित, बताए अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी क सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नंदा झारखंडी ने पिपरी और रेणुकूट नगर की सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नंदा झारखंडी जी ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और अधिकारों की जानकारी दी। महासचिव लता सिंह, अध्यक्ष पुष्पा सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूजा मदान ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनीता, विभा, किरण सिंह, बेल्जियम की अनु बहन, गीता, मंजू, रेखा, माया सिंह, सविता सिंह, नमिता सिंह, रीतू सिंह, प्रियंका सिंह, शिवानी वर्मा, तिस्ता मदान, अनामिका सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

इसी तरह हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से म्योरपुर स्थित दी आदित्य बिरला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क में महिला दिवस कार्यक्रम किया गया। रेणुकूट, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी की स्वयं सहायता समूह की 150 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक प्रस्तुत किए गए। महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया। नाटिका, प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि महिला मंडल रेनुकूट की अध्यक्ष सारिका जाजू ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से अपना आर्थिक और सामाजिक उत्थान कर सकती हैं। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और आत्मनिर्भर बनें। संचालन राजश्री वर्मा, धन्यवाद ज्ञापन देवंती सिंह ने किया। ग्रामीण विकास विभाग के अनुनय कुमार, राजेश सिंह, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें