फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के बच्चों को जल्द बटवाएं स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को जल्द स्वेटर वितरित करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि इसमें गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी कार्यों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बारी-बारी से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य को हर हाल में पूरा करने के लिए पुरजोर कोशिश करें। कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाय। वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराया जाए। मुसहर बस्ती को केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाय। स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं से मिलने वाली धनराशि का भुगतान समय से किया जाय। शिकायतों का समय से निस्तारण कराने का भी निर्देश डीएम ने दिया। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिशंकर गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय समेत अन्य मौजूद रहे। ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें