बिरनो। थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मऊ जनपद के कमथारी गांव निवासी भानु बनवासी (20) अपने मित्र के साथ बाइक से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहा था। नसरतपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। धक्का लगते ही दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा।