फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मी से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी कर्मी से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 90 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला इलाके में मिंडा कंपनी के अधिकारी के साथ धोखाधड़ी कर एक युवक ने बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार देर शाम मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़ित की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और चार बार में रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि बैंक से एटीएम मशीन की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। इसके अलावा यह भी रिकॉर्ड मांगा गया है कि यह सभी ट्रांजेक्शन किन स्थानों पर हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जींद के गांव डिघाणा निवासी अजमेर सिंह ने कहा कि वह गांव नवादा स्थित मारुति पार्ट्स बनाने वाली कंपनी मिंडा में कार्यरत हैं। वह 17 फरवरी को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। यहां उन्हें रुपये निकालने में दिक्कत हो रही थी, इस दौरान एक युवक उनकी सहायता के लिए एटीएम रूम में आ गया। उसने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। रात को उनके मोबाइल पर 4 बार में 90 हजार रुपये निकलने के मेसेज आए।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें