फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमायुक्त करें वेतन व भता भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी मैदान में बैठक की। अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि तापीय परियोजना एवं इसके अंतर्गत सी प्लांट में श्रम नियमों के विरुद्ध निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं। बिना जांचे परखे कंपनियों को कार्य मुहैया कराकर मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान रोक दिया जाता है जिससे आर्थिक शोषित मजदूर महीनों अपने वेतन के लिए संघर्ष करता है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मिश्रा संग्राम ने कहा कि प्रदेश की सरकार न्यूनतम वेतन लागू कर प्रत्येक कामगार को सामथ्यज्वान बना रही है जिससे रोजगार के साथ साथ समाज में आर्थिक दृष्टिकोण से कामगार भी मुख्यधारा से जुड़कर समान अधिकार पा सकेगा परंतु न्यूनतम वेतन, सुरक्षा उपकरण और स्थानीय रोजगार के मामले को जनपद के उच्च अधिकारी विस्तारित नहीं होने देना चाहते। कामगार नेता छोटू तिवारी ने कहा कि प्रत्येक मजदूर असुरक्षित है क्योंकि उनकी आवाज को संविदाकारों द्वारा दबाने का काम किया जाता रहा है। महामंत्री नागेंद्र प्रताप चैहान ने कहा कि परियोजना में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों का शोषण और उत्पीडन बड़े पैमाने पर जारी है जिनकी न्यूनतम मजदूरी, भत्ता, मेडिकल का भुगतान नहीं कराया गया है। संगठन श्रम आयुक्त से मांग करता है कि रूके भुगतानों को लेकर संबंधित कंपनी व संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। सुनील जायसवाल, आसिफ खान, गोपाल यादव, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें