सोनभद्र। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री बुद्धलाल विश्वकर्मा ने कहा कि व्यक्ति पिछड़ा नहीं होता बल्कि उसकी सोच पिछड़ी होती है। इस सोच को बदलकर हमें आगे बढ़ना होगा। जिलाध्यक्ष अशोक मौर्या, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो देवेंद्र भाई पटेल ने कहा कि भाजपा पिछड़ों का पूरा समान कर रहे हैं। इसकी रीतियों-नीतियों से जन-जन को जागरूक करते रहने की जरूरत है। सोनभद्र-मिर्जापुर के सहकारिता चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, गोविंद यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर आनंद पटेल, राधामोहन प्रजापति, राहुल कुमार, नवीन कुमार, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।