फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में दो अक्तूबर तक पूर्ण करें शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा और डीपीआरओ आरके भारती ने गुरुवार को ब्लॉक का मुआयना किया। इस दौरान ब्लॉक सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों और सफाईकर्मियों की बैठक ली। शौचालय और आवास निर्माण की प्रगति जानी। सीडीओ ने कहा कि गांव में निर्मित हो रहे शौचालयों में कितने पूर्ण हो चुके है और कितने अधूरे हैं? इसका स्थलीय सत्यापन कराकर एक हफ्ते के भीतर अधूरे शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने आवास निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी 60 गांवों में शौचालय पूर्ण कर लिए जाएं। शौचालय की सत्यापन के प्रपत्र भरने की ट्रेनिंग भी कर्मचारियों को दी गई। कहा कि दो अक्टूबर को दुद्धी ब्लॉक को ओडीएफ घोषित करना है।सफाई कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का नाम बेस लाइन सर्वे में छूट गया है, उनक चयन कर सूची तैयार करते हुए एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराएं। इस मौके कर बीडीओ रमाकांत सिंह ,एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय, यशवंत गौतम, कमलेश भारती, भारत भूषण भारती, संजय यादव, जेई एमआई जैसवार, ओमप्रकाश, फैजुल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें