फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के होंगे कड़े प्रहबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू करने की घोषणा कर चुका है। लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया जा सका है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील केंद्रों का चयन किया जाएगा। संवेदनशील केेंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किजए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर धड़कन बढ़ गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में करीब डेढ़ हजार की गिरावट दर्ज की गई है। हाईस्कूल की परीक्षा में 20526 और इंटर परीक्षा के लिए 20971 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभी तक परीक्षा केंद्र निर्धारित होने से परीक्षार्थियों में बेचैनी बनी हुई है कि उनका केंद्र कहां बना जाएगा। दूर-दराज केंद्र बनने से परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी होगी। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने कहा कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में परीक्षा केंद्रों केे निर्धारण होने की संभावना है। उधर नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग से परीक्षा केंद्रों की सूची मिलने के बाद संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया जाएगा। कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर थानों की फोर्स के अलावा पीएसी तैनात की जाएगी, ताकि परीक्षा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें