फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में अज्ञात बुखार से दो की मौत, एक सप्ताह में पांच की मौत से लोगों में दहशत

Mon, 30 Oct 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
fever
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के बभनी ब्लाक के खोतोमहुआ व जौराही में अज्ञात बुखार से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक किशोरी और एक युवती की भी मौत हो गई। इस बीमारी से सप्ताहभर में पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीता (13) पुत्री बेचन निवासी जौराही को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। उसका इलाज बभनी सीएचसी में चल रहा था। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे राबर्ट्सगंज स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

राजकुमारी (19) पुत्री राधेश्याम का इलाज सीएचसी में चल रहा था। सोमवार को शाम चार बजे उसकी भी मौत हो गई। गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। प्रधानपति दिनेश गुप्ता ने बताया कि अभी दो दिन पहले रानी की मौत हुई थी।
विज्ञापन


सोमवार को रीता और राजकुमारी की मौत हो गई। गांव में भगवान दास, फूलबसिया पत्नी रघुवर और परमेश्वर के अलावा 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी है। समय रहते उनको समुचित इलाज नहीं मिला तो कुछ भी हो सकता है।

ये सभी बेहद गरीब हैं, बाहर जा कर इलाज नहीं करा पाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि बभनी सीएचसी से कोई खास उपचार नहीं हो रहा है। केवल खानापूर्ति हो रही है। अगर गंभीरता से इलाज नहीं किया गया तो और भी जानें जा सकती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें