फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवदेनशील प्लस बूथों पर लगेगा सीसी कैमरा 15-41-15

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। आयोग के बेबसाइट पर 24 घंटे के भीतर राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल के भीतर संवेदनशील, अति संवेदनशील और संवेदनशील प्लस बूथों को अपलोड कर दिया जाएगा। आयोग ने प्रशासन को संवदेनशील प्लस बूथों पर सीसी कैमरे व पर्याप्त सुरक्षा बल लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संभावना है कि अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में आयोग चुनाव की तिथि घोषित कर देगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए के लिए मतदान केंद्र और बूथों के बनाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली है। आयोग के निर्देश पर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मतदान के लिए बने 14 मतदान केंद्र, 44 बूथ, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में पांच मतदान केंद्र, दस मतदेय स्थल, दुद्धी में तीन मतदान केंद्र 11 मतदेय स्थल, चोपन में तीन मतदान केंद्र 11 बूथ, ओबरा में आठ मतदान केंद्र 33 बूथ, घोरावल में चार मतदान केेंद्र, 10 मतदेय स्थल, पिपरी में पांच मतदान केंद्र, 12 बूथ और रेणुकूट नगर पंचायत में चार मतदान केंद्र 11 बूथों में से कितने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील प्लस है इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे के भीतर आयोग के बेबसाइट पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील प्लस बूथों की सूची अपलोड कर दी जाएगी। आयोग ने संवेदनशील प्लस बूथों पर मतदान के दौरान सीसी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। इनके अलावा अन्य बूथों पर वीडियो कैमरे लगेंगे। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि संवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। चुनाव में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें