फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने सोनभद्र में चुने 116 अंत्योदय गांव 15-39-38

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद के 116 गांव अंत्योदय में चुने गए हैं। सरकार ने ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार इन गांवों का चयन किया है। इसमें सर्वाधिक 26-26 गांव राबर्ट्सगंज और घोरावल ब्लॉक के हैं। इन अति पिछड़े गांवों में सरकार विकास कार्य कराएगी। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। अफसर गांवों में जाकर कार्य योजना तैयार करने में लगे हैं। परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा के अनुसार डीएम के निर्देश पर विभागों ने कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में विकास कार्य कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। सरकार ने अंत्योदय ग्राम विकास योजना शुरू की है। इसके तहत अति पिछड़े गांवों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कराया जाना है। इसके लिए जिले के 116 गांव चुने गए हैं। राबर्ट्सगंज और घोरावल के 26-26, म्योरपुर के 15, चतरा, चोपन और दुद्धी के 11-11 गांव चुने गए हैं। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र नगवां के नौ और अति पिछड़े बभनी ब्लॉक के सात गांवों को मिशन अंत्योदय ग्राम विकास योजना के लिए चुना गया है। 15 अक्तूबर तक ही गांवों का सर्वे पूरा किया जाना था। अब सर्वे पूूरा होने के बाद कार्य योजना तैयार किये जाने का कार्य भी शुरू हो गया हैै। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के निर्देश पर गांवों में विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। यह कार्य योजना तैयार कर विभागों को योजना के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी के यहां जमा करना हैै। इसके बाद शासन से परियोजनाओं का अनुमोदन होगा और फिर बजट का आवंटन होगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

इस सूची में राबर्ट्सगंज के 26, घोरावल के 26, चतरा के 11, नगवां के 09, चोपन के 11, दुद्धी के 11, म्योरपुर के 15, बभनी के 07 गांव शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें