फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में 181 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
चुर्क स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में अतिथियों के साथ न - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल परिसर चुर्क में शुक्रवार को 181 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में 31 हजार 277 अध्यापकों को चयनित किया गया है। इसमें से 183 सहायक अध्यापक सोनभद्र में चयनित किए गए। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक अनिल मौर्या, हरिराम चेरो, डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 181 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके पूर्व एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सीधा प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में जन प्रतिनिधियों, अफसरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समारोह को डीएम, सीडीओ,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, सांसद राबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल कोल, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, सुरेँद्र मौर्या,अरूण पाँडेय, बेद दूबे, प्राचार्य डायट राम मनोहर, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रदेश सरकार द्वारा सारी बाधाओं को दूर करते हुए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति पत्र जारी कराने और जिले में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास परक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीएम ने परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था कराये जाने, स्कूल कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों को सुसज्जित कर लॉकडाउन के दौरान आनलाइन क्लास चलाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचते हुए बेसिक शिक्षा विभाग शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनायें। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें